Recents in Beach

संविधान

संविधान क्या है ? (What is Constitution)

किसी देश या संस्था द्वारा निर्धारित किये गए वह नियम जिसके माध्यम से उस देश या संस्था का  सुचारु ढंग से संचालन हो सके, उसे उस देश या संस्था का संविधान कहा जाता है | किसी भी देश का संविधान उस देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्याय व्यवस्था, नागरिकों के हितों की रक्षा करनें का एक मूल ढांचा होता है, जिसके माध्यम से उस राष्ट्र के विकास की दिशा का निर्धारण होता है |

भारत का संविधान, संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को आंशिक रूप से लागू किया गया और 26 जनवरी 1950 पूर्ण रूप से सम्पूर्ण देश में लागू कर दिया गया, प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस  के रूप में मनाया जाता है, भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, भारतीय संविधान में 22 भाग, 444 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं, परन्तु संविधान निर्माण के समय इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी |